कारोबार

Adani Ports Evos Deal: ₹27,000 करोड़ में खरीदी विदेशी कंपनी

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नीदरलैंड की लिक्विड स्टोरेज ऑपरेटर Evos B.V. में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। यह डील Igneo Infrastructure Partners के साथ हुई है। इस अधिग्रहण का एंटरप्राइज वैल्यू 2.56 अरब यूरो यानी करीब 27,000 करोड़ रुपये है, जबकि इक्विटी वैल्यू 1.18 अरब यूरो है।

Evos यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी स्वतंत्र लिक्विड स्टोरेज ऑपरेटर कंपनी है। इसके नीदरलैंड, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम और माल्टा में आठ टर्मिनल हैं। कंपनी की कुल भंडारण क्षमता 63 लाख क्यूबिक मीटर है। इसके अलावा Evos पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल, बायोफ्यूल और अन्य ऊर्जा उत्पादों के भंडारण एवं संचालन का काम करती है।

वित्त वर्ष 2025 में Evos ने 392 मिलियन यूरो का रेवेन्यू और 219 मिलियन यूरो का EBITDA दर्ज किया था। इस अधिग्रहण से अदाणी पोर्ट्स को यूरोप के प्रमुख ऊर्जा और औद्योगिक केंद्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का मौका मिलेगा। इस डील के लिए फंडिंग कर्ज के जरिए की जाएगी और इसे नियामकीय मंजूरियों सहित अन्य आवश्यक अनुमतियां मिलना बाकी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button