कारोबार
LIC Q2 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़, आय में उछाल

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 10,053 करोड़ रुपये था। वहीं, एलआईसी की कुल आय भी बढ़कर 2,62,739 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 2,39,614 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम में भी 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,47,018 करोड़ रुपये रही। रिन्यूअल प्रीमियम से होने वाली आय बढ़कर 68,375 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि, पहली बार जमा होने वाले प्रीमियम में मामूली गिरावट देखने को मिली। एलआईसी के तिमाही नतीजे निवेशकों और शेयर बाजार के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।



