उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: टेरर फंडिंग से जुड़े पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल एटीएस ने किया बरामद

  • मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एटीएस टीम ने टेरर फंडिंग से जुड़े पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के वाराणसी से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को शनिवार तड़के कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्यों आदमपुर थाना क्षेत्र के आलमबाग निवासी मोहम्मद शाहिद और जैतपुरा कच्चीबाग निवासी रिजवान से देर तक पूछताछ के बाद एटीएस ने उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब इन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

एटीएस के अफसरों के अनुसार गिरफ्तार शाहिद और रिजवान बुनकरी व साड़ी के कारोबार से जुड़े हैं। दोनों पीएफआई के लिए चन्दा इकट्ठा करते थे। पूछताछ और इनके पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल में इससे सम्बंधित नोट्स और बैठक के रिकार्ड्स भी टीम को मिल गए हैं। दोनों युवकों के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उनके परिचितों के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि पीएफआई के शहर में 23 सक्रिय सदस्य हैं। 100 से अधिक लोग अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए है।

अफसरों के अनुसार पूरे प्रदेश में अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। टीम ने मेरठ से भी पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में वाराणसी और मेरठ से 06 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की टीम छापेमारी कर रही है। खास बात यह है कि एनआईए दिसंबर.2019 में बेनियाबाग और बजरडीहा में सीएए.एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल करने वालों को भी निशाने पर लिये हुए है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button