उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली: डीएम की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो की संवेदीकरण कार्यशाला सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी उत्पाद, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के समय गुणवत्ता का ध्यान अवश्य रखा जाना चाहिए ताकि उच्च गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का बाजार और सुदृढ बने। उन्होंने सरकारी खरीद में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री के विक्रय को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर की शर्तो में ही इस प्रकार लिखा जाए कि आईएसआई मार्क के बिना कोई भी वस्तु स्वीकार न की जा सके।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा व भारतीय मानक ब्यूरो के उपनिदेशक राजीव रंजन सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सरकारी खरीद में गुणवत्ता युक्त सामग्री के खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक है कि टेंडर की प्रक्रिया में तैयार किये जाने वाले फार्म आदि में प्रत्येक वस्तु का आईएसआई मार्क होना आवश्यक किया जाए।

भारतीय मानक ब्यूरो के उप निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो उत्पादों पर आईएसआई मार्क आभूषणों पर हॉलमार्क तथा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सुरक्षा से सम्बन्धित रजिस्ट्रेशन, मार्क आदि के माध्यम से उपभोक्ताओं को मानक के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों को  पहुंचाने में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। वर्कशॉप में जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button