अन्य

आपसी भाई-चारा के साथ मिल जुल कर मनाएं त्योहार : सीओ जय राम। ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता – शोहरत गढ़ – सिद्धार्थ नगर।

थाना सभागार में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, शब-ए- बारात और होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सभी धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ जयराम ने कहा कि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर किसी भी समुदाय के भावनाओं को बिना ठेस पहुंचाये होली मनायें। जिन लोगों को रंग से परहेज है वे अनावश्यक रुप से इधर-उधर न घूमे।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। किसी प्रकार की समस्या तो पुलिस को सूूचना अवश्य दें।थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की गाईडलाइन का पालन करते होली का पवित्र पर्व मानाएं।किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है।अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,शब-ए- बारात, होली में निकलने वाले जुलूस को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।बैठक में उत्तर प्रदेश शासन व उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया।बैठक में सभी लोगों से त्योहारों को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का पूरी तरह सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में किशोरी लाल गुप्ता, श्यामसुंदर चौधरी,अल्ताफ हुसैन,नंदू गौड, अकबाल अंसारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button