अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : छात्रवृत्ति को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। छात्रवृत्ति आवेदन के अग्रसारण में आ रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर कार्यकताओं ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद का कहना है कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय व जिले में संचालित  महाविद्यालयों तथा स्कूल-कालेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अभी तक जनपद स्तर से आवेदनपत्रों का अग्रसारण नहीं किया गया है।

जिसके चलते विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की रकम नहीं आ पा रही है, जबकि अन्य जनपदों तथा विश्वविद्यालयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान होना शुरू हो गया है। ऐसे में जल्द से जल्द विद्यार्थियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महानगर मंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित आशुतोष राणा, महानगर सह मंत्री सत्यम दुबे, सोशल मीडिया सयोंजक अंश जायसवाल, अभय सिंह वीरू, नगर सह मंत्री अयोध्या कैंट मानवेन्द्र सिंह, साकेत इकाई अध्यक्ष शशांक सिंह विद्यार्थी, अवध विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष शेषमणि सहित आदि उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button