उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी के नाम दर्ज हुआ सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। योगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार 5 साल 347 दिन से मुख्यमंत्री के पद पर हैं। योगी से पहले कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार मुख्यमंत्री रहे थे।

भाजपा सरकार में लगातार पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी योगी के नाम दर्ज है। सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।

25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। तिवारी वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सीएम बने है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच वर्ष चार दिन तक यूपी के सीएम रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती चार वर्ष 307 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रही हैं। पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी तीन वर्ष 257 दिन तक यूपी के सीएम रहे।

योगी ने तोड़ा था नोएडा का मिथक

ऐसा माना जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाते हैं वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते। इसी मिथक के चलते बसपा सरकार में सीएम मायावती और सपा शासन में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार नोएडा जाने के बाद भी दोबारा सीएम बने हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button