उत्तर प्रदेशलखनऊ

पिछली सरकार में आम जनता को लूट रहे थे माफिया : योगी आदित्यनाथ

  • जाति पर सियासत करती है सपा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पाल रखे थे। वह आम जनता को लूट रहे थे। सपा जाति पर सियासत करती है। सपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना कर रखा था। यह लोग ओडीओपी तो नहीं दे पाये लेकिन एक जिला एक माफिया जरूर दिया। हमने माफियाओं की कमर तोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल घोषणाएं करता है। हमारी सरकार ने 2022 में भाजपा के संकल्प पत्र में किये गए 130 वादों में से 110 के लिए इस बजट व्यवस्था की गई है। यह बजट प्रदेश के विकास और समृद्धि की कहानी को बयां करता है। इसके लिए वित्त मंत्री को बधाई। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने दीजिए, प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य बनेगा। यह तब है जब कोरोना जैसे महामारी का हमने सामना किया।

नेता सदन ने कहा कि बजट पर 51 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हम सबके प्रति धन्यवाद देते हैं। जब हम बजट पर चर्चा करते हैं तो छह वर्षों पर नजर डालने होगा। पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को अंगीकार करते हुए प्रदेश की जनता ने 2017 में सत्ता परिवर्तन किया था। पांच वर्षों तक सरकार चलने के बाद 2022 में जनता जनार्दन ने फिर से सरकार चुनी।

हम वित्त मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। छह वर्षों में यह बजट दोगुने से बड़ा हुआ है। छह लाख 90 हजार करोड़ से अधिक बजट पेश किया है। यह बजट यूपी की जीडीपी को प्रदर्शित करता है। ताकत को प्रदर्शित करता है। पूरी प्रतिवद्धता के साथ हर एक तबका अपना योगदान दे रहा है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनता के लिए हो और भ्रस्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की होनी चाहिए।

मैं कल यहां सदन में नेता प्रतिपक्ष को सुन रहा था। उन्हें यूपी को पीछे बताने में प्रसन्नता हो रही थी। यूपी पीछे क्यों जा रहा है। हर समस्या के दो भाग होते हैं। भाग लो या भाग लो। जैसे नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है। उल्लेखनीय है कि सदन में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव नहीं थे।

योगी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है। हम 25 करोड़ की जनता के प्रतिनिधि के रूप में है। नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि दावोस गए होते तो 50 लाख करोड़ निवेश आता। मतलब, उन्हें भरोसा हो गया कि निवेश आ रहा है। उनकी सरकार में चचा जान विदेश गए थे। उनकी सघन तलाशी ली गयी और वह विश्वविद्यालय पहुंच ही नहीं पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष घोषणा पत्र जारी करती थी। अब वह भी संकल्प पत्र जारी करती है। पूरा नहीं करते थे। घोषणा ही रह जाती थी। तीन खिलाड़ियों के लिए घोषणा की गई थी लेकिन राशि नहीं दी गयी। हमारी सरकार आई तो उसे पूरा किया गया। हम लोगों ने 130 में से 110 संकल्पों के लिए इस बजट में व्यवस्था की है।

प्रयागराज की घटना पर विपक्ष पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी, सिपाही संदीप निषाद की कोई जाति नहीं थी क्या ? उक्त घटना का साजिश कर्ता की फोटो वायरल हो रही है। हाथ मिला रहे हैं। पीछे सिंबल है। फिर भी मुकरने का काम कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि यह लोग कहते थे कि नोएडा कोई मुख्यमंत्री गया तो लौट्ता नहीं,नेता प्रतिपक्ष ने भी मान लिया था कि अब नहीं आऊंगा,मैंने कहा था की मै वापस आऊंगा। पिछली सरकारों में कर चोरी होती थी,इसके बहुत सारे नमूने आपको मिलेंगे,कैग की रिपोर्ट जैसी कई रिपोर्ट हैँ।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button