
लखनऊ। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों के बीच थिरकते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जीत के जश्न में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा पूर्वोत्तर की जीत को पूरे देश में दोहरायेगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हम उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस शासनकाल के समय विकास कार्य नहीं हुआ। भाजपा की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास कार्य हो रहे हैं।
जीत के जश्न में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे व युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।