उत्तर प्रदेशलखनऊ

नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक : योगी

  • सीएम योगी ने नाटू नाटू और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स की पूरी टीम को दी बधाई
  • भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवान्वित करने वाले क्षण को सीएम ने बताया अतुल्य और अद्वितीय

लखनऊ। प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल किये जाने के बाद देशभर में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दि एलिफेंट व्हिस्पर्स और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को अतुल्य और अद्वितीय बताया है। योगी ने अपने ट्वीट में आरआरआर के गीत नाटू नाटू को प्रतिष्ठित ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है कि यह जीत वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button