
- शारदा साइंस एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
- छात्रों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराना एकेडमी का मुख्य उद्देश्य-डा जय प्रकाश शर्मा
सन्तकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा मे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया था। कार्यक्रम में कई मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लिए छात्र छात्राओं को एकेडमी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाते हैं सभी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। एकेडमी के प्रबंधक शिव कुमार पाण्डेय ने कहा समय समय पर छात्र-छात्राओं का भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्साहवर्धन किया जाता है।
एकेडमी के संरक्षक उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रदेश संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी डा जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि शारदा साइंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपने संस्कारों का प्रदर्शन जिस तरह से करते है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना शारदा साइंस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है शारदा साइंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आने वाले समय में द्वाबा का नाम पूरे देश व प्रदेश में नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी,सुमन त्रिपाठी,प्रिया,शिल्पा,श्रुति,पूनम, रागिनी,गोल्डी,मेहंदी हसन,शिवम यादव,विशाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।