देशबड़ी खबर

मिजोरम की जनता के कल्याण के प्रति मोदी और मिजोरम सरकार कटिबद्ध: अमित शाह

अइज़ोल। केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मिजोरम में 2,415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मिजोरम में एक ही दिन में लगभग ₹2500 करोड़ की अलग-अलग 11 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं। यह मिजोरम की जनता के कल्याण के प्रति मोदी सरकार और मिजोरम सरकार की कटिबद्धता को दर्शाता है।

अमित शाह ने कहा, मिजोरम की स्थापना का यह 36वां वर्ष है। छोटे राज्यों में मिजोरम ने बहुत तेजी से प्रगति की है जिसके लिए मैं यहां के मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। मिजोरम में आज शांति स्थापित हुई है, यह भारत के लोकतंत्र की विजय का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। पूर्वोत्तर में एक समय में हिंसा का बोलबाला था लेकिन पिछले 9 साल में पीएम मोदी के प्रयासों के कारण यहां शांति स्थापित हुई है, कनेक्टिविटी बढ़ी है और देश के अन्य हिस्सों जितना ही विकास हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, एक ज़माने में यहां संघर्ष था, यहां गोली चलती थीं, बम गिरते रहते थे उसी जगह ज़ोरामथंगा जी मुख्यमंत्री बने हैं यह भारत के लोकतंत्र की सफलता का उदाहरण है। आज पूरे पूर्वोत्तर में जो थोड़े बहुत संगठन संघर्ष का रास्ता अपनाए हैं उनको अपील करता हूं कि आप मुख्यधारा में आएं और लोकतंत्र का हिस्सा बनें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button