उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में इस साल 39,691 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन, बना नया कीर्तिमान

  • -ऊर्जा मंत्री बोले, वर्ष 2021-22 से 13.39 प्रतिशत ज़्यादा हुआ विद्युत उत्पादन
  • -गत कई वर्षों की अपेक्षा इस साल 8 प्रतिशत ज़्यादा पीएलएफ पर चले पॉवर प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को बताया कि राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा इस वर्ष विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ा और इसमें होने वाला खर्च घटा है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने कुल 39,691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पीछे मेरे स्वयं के द्वारा परीक्षा पॉवर प्लांट एवं अन्य पॉवर प्लांटों में जाकर निरीक्षण करना और वहां पर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने का परिणाम रहा है। इन सब प्रयासों से उत्पादन बढ़ गया और साथ ही बीसीसीएल की कोयला खदान की एनसीएल से कोयला लाकर 400 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की बचत किया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व राज्य विद्युत उत्पादन निगम का अधिकतम 37,657 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का रिकार्ड वित्त वर्ष 2018-19 में रहा था, जिसे वित्त वर्ष 2022-23 में 2034 मिलियन यूनिट अधिक (05.40 प्रतिशत) विद्युत उत्पादन करते हुए नया रिकार्ड बनाया गया। मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अनपरा, ओबरा, पारीछा तथा हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं से कुल 39,691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन हुआ, जो पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में हुये कुल 35,022 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन से 13.33 प्रतिशत अधिक रहा है।

इसी प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा 76.44 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) प्राप्त किया गया है जो विगत तीन वित्तीय वर्षों 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में क्रमशः प्राप्त 68.80 प्रतिशत, 69.71 तथा 71.82 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) से अधिक है। मंत्री ने बताया कि इस कीर्तिमान में अनपरा ’डी’ ताप विद्युत गृह की 2ग500 मेगावाट की इकाईयों द्वारा रिकार्ड 95.75 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर पर उत्पादनरत हुये अब तक का अधिकतम 8,388 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया। साथ ही ओबरा ’ब’ ताप विद्युत गृह की 5 ग 200 मेगावाट की इकाईयों द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में रिकार्ड अधिकतम 6097 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button