उत्तर प्रदेशलखनऊ

BBD University : बीबीडी विश्वविद्यालय की बीमार हुई छात्राओं के मामले की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग

लखनऊ। राजधानी के बीबीडी विश्वविद्यालय (बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी) के हॉस्टल में रहने वाली करीब 68 छात्रायें गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं। इन सभी छात्राओं को उल्टी दस्त की शिकायत थी। सभी छात्राओं को आस पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से करीब 42 छात्राओं को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 38 छात्राओं को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है।

राजधानी का स्वास्थ्य विभाग भी इस घटना के बाद सक्रिय हुआ है और जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया है कि  छात्राओं को हुई फूड प्वाइजनिंग के मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बीबीडी विश्वविद्यालय ( BBD University) प्रशासन ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, शुक्रवार रात बीबीडी विश्वविद्यालय ( BBD University) में स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद  हॉस्टल में रहने वाली करीब 68 छात्रायें गंभीर रूप से बीमार हो गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां पर कई छात्राओं को रात में ही उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एपी जैन के मुताबिक रात के समय 38 छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग के चलते लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया है सभी की हालत ठीक है। वही आज यानी शनिवार की दोपहर 4 छात्रायें फूड प्वाइजनिंग की समस्या के चलते आई हैं सभी का इलाज किया जा रहा है सभी की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि खराब खाने के चलते करीब 68 छात्राएं जिनकी उम्र 19 से 22 साल के बीच में है उनको दिक्कत हुई है बीती रात बीबीडी में star night party का आयोजन किया गया था जिसके बाद यह समस्या सामने आई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button