उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हज-2023 हेतु उ0प्र0 के कुल 24,857 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से छियालीसवीं व अन्तिम उड़ान संख्या एस0वी0 891 आज 19 जून, 2023 को 159 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय दिन में 12ः00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जद्दाह के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 86 पुरुष व 73 महिलाएं रवाना हुए।

उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी, एस0पी0 तिवारी ने बताया कि इस उड़ान से 59 हज यात्री उत्तर प्रदेश के व अधिकतर हज यात्री अन्य राज्यों के गये हैं, जिनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान व कर्नाटक के शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ व वाराणसी उड़ान स्थल के लखनऊ से 12,935 हज यात्रियों द्वारा सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया जा चुका है, 139 हज यात्री लखनऊ से अन्य राज्यों के गये हैं, इस प्रकार लखनऊ उड़ान स्थल से कुल 13074 हज यात्री गये।

एस0पी0 तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 11853, मुम्बई से 65, नागपुर से 02 व बैंगलोर से 02 हज यात्री गये हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 24,857 हज यात्रियों ने हज-2023 हेतु सऊदी अरब के लिए सकुशल प्रस्थान किया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button