खेल-खिलाड़ी

IND vs WI : यशस्वी जायसवाल का कमाल, डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बने

डोमिनिका। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में गुरुवार नाबाद शतक जड़ कर यशस्वी जायसवाल भारत के उन महान बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं जिन्होने अपने पहले ही टेस्ट में यह कारनामा कर दिखाया है। यशस्वी ने पारी के 70वें ओवर में एलिक अथानाज़े की गेंद पर एक रन लेकर यह इतिहास रचा।

इससे पहले 16 भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं जिनमें लाला अमरनाथ (1933),दीपक शोदन (1952),एजी कृपाल सिंह (1955),अब्बास अली बेग (1959), हनुमंत सिंह (1964),गुंडप्पा विश्वनाथ (1969),सुरिंदर अमरनाथ (1976), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1985),प्रवीण आमरे (1992), सौरव गांगुली (1996),वीरेंदर सहवाग (2001), सुरेश रैना (2010),शिखर धवन (2013),रोहित शर्मा (2013),पृथ्वी शॉ (2018),श्रेयस अय्यर (2021) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर भदोही में जन्मे यशस्वी ने 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 80 की औसत से 1845 रन बनाये हैं जिसमें उनके नौ शतक और दो अर्धशतक शामिल है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका अधिकतम स्कोर 265 रहा है। इसके अलावा वह 32 लिस्ट ए मैचों में 1511 रन स्कोर कर चुके हैं। 21 वर्षीय यह खिलाड़ी यूं तो कई बार अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर चुका है मगर हाल ही संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में वह खूब सुर्खियों में रहे थे।

यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के बीच नाबाद शतकीय साझीदारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को चायकाल से कुछ समय पहले तक बगैर विकेट खोए 224 रन बना लिये थे। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाये थे। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने बगैर विकेट खाेये विपक्षी टीम के खिलाफ लीड हासिल की है। भारत की कुल लीड समाचार लिखे जाने तक 74 रन की हो चुकी थी। रोहित शर्मा 98 रन और यशस्वी जायसवाल 110 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button