देशबड़ी खबर

Monsoon Session 2023 Live: मणिपुर मुद्दे पर पीएम को घेरेगा विपक्ष, बीजेपी ने तैयार की काट

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2023 का आज तीसरा दिन है. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. मणिपुर की घटना को लेकर दोनों सदनों में आज भी हंगामा जारी रहने के आसार हैं. कांग्रेस नीति विपक्ष ने केंद्र सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई है. मानसून सत्र के दूसरे दिन मणिपुर की घटना पर विपक्षी दलों के सांसदों के जबरदस्त हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई. यही हाल राज्यसभा का भी रहा. राज्यसभा की कार्यवाही भी पहले दोपहर 2:30 बजे और फिर 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई.

बता दें, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में केंद्र सरकार को दिल्ली सेवा अध्यादेश समेत 31 बिल पास करने हैं. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत गंभीर है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ विरोधी दल मणिपुर घटना को लेकर संसद की कार्यवाही को चलने देना नहीं चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा है कि मणिपुर में जो हुआ उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है.’ उधर, बीजेपी ने भी पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) का मुकाबला करने की रणनीति तैयार की है.

सरकार चर्चा के लिए तैयार: संसद में मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि स्पीकर जब भी निर्देश देंगे हम चर्चा के लिए तैयार हैं. अमित शाह ने अध्यक्ष और सभापति से आधिकारिक तौर पर कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष द्वारा नई-नई मांगें लाना और चर्चा को बाधित करना गलत है. अहम बिल हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी संसद में व्यापक चर्चा करना चाहती है. विपक्ष सिर्फ गलत कहानी गढ़ने और संसद की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश करता है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button