अन्य

सर्विलांस सेल ने 141 चोरी हो चुकी मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा , एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत।

गायब मोबाइल पा कर खिल उठे धारकों के चेहरे

सर्विलांस सेल ने 141 चोरी हो चुकी मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा , एसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत।

नबी हुसैन रिपोर्टर

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल

सिद्धार्थ नगर

 

सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-141 अदद गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (अनुमानित कीमत करीब ₹15 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया वितरित, अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस का व्यक्त किया हृदय से आभार ।

 

वर्तमान में जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 141 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 15 लाख है ।

आज पुलिस लाइन्स में अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया । इस सफलता पर मोबाईल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।

 

इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विंलास सेल सिद्धार्थनगर ,मु0 आरक्षी देवेश यादव सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ,

मु0 आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ,

आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर

शामिल रहे।

 

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button