देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में 3 जवान शहीद, हमले के पीछे PAFF का हाथ

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए. सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले ये तीनों जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. कुलगाम एनकाउंटर को लेकर सूत्रों ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का प्रॉक्सी PAFF (पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट) ग्रुप है. एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों से हथियार छीनने की भी घटना हुई है.

सेना को मिली थी आतंकियों की मौजूदगी

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलन फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली बरसानी शुरू कर दी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुलगाम में हल की ऊंची चोटियों पर आतंकियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने 4 अगस्त 2023 को सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए. सर्च ऑपरेशन जारी है.’

पुंछ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

इससे पहले पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया था. जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को मार गिराया. इस जॉइंट ऑपरेशन में इंडियन आर्मी के स्पेशल फोर्स, नेशनल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे. मुठभेड़ में मारे गए आतंकी विदेशी आतंकवादी भी थे.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button