
नई दिल्ली। ISRO सूरज की स्टडी करने की तैयारी में है। चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत सूरज की ओर कदम बढ़ाएगा। इसके लिए आज PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च कर दिया है। स्पेसक्राफ्ट को L1 पॉइंट तक पहुंचने में करीब 120 दिन यानी 4 महीने लगेंगे।
भारत का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन में 7 पेलोड लगे हैं, जिसमें से 6 भारत में बने हैं। आदित्य एल 1 करीब 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करेगा।