देशबड़ी खबर

Rajouri Encounter: राजौरी में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो जवान घायल

राजौरी/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के एक वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद सोमवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये. उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि दो आतंकवादी घिरे हुए इलाके के अंदर हैं, उन्होंने कहा कि भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त अभियान कालाकोटे के सामान्य क्षेत्र में शुरू किया गया और आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल गहन अभियान चल रहा है. बता दें कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार तड़के कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button