देशबड़ी खबर

दिल्ली में हो रही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर हो रही है चर्चा

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आज राजधानी दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही इस बैठक में महिला आरक्षण पर बना नया कानून पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, जाति जनगणना, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और कुछ अन्य राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा संभव है। कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में हिस्सा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। राज्य आलाकमान से आई सूची पर मंथन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। वहीं इस बैठक से पहले कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ की चुनाव प्रभार्री कुमारी शैलजा ने कहा, ”मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है क्योंकि हमारी सरकार ने वहां काम किया है। हमने जो कहा वो किया। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है।हम भारी बहुमत से जीतेंगे और एकबार फिर से जनता की सेवा करेंगे।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button