पंजाब

मंत्री जसबीर गिल ने की तरनतारन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की मांग

तरनतारन. सांसद जसबीर सिंह गिल डिम्पा ने आज दिल्ली में विदेश मंत्री एवं पासपोर्ट विभाग के प्रभारी वी मुरली धरन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस दौरान जसबीर गिल ने मंत्री से पंजाब के जिला तरनतारन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की मांग की, जिसे सांसद गिल के प्रयासों के कारण वर्ष 2019-20 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कोरोना बीमारी और जगह की अनुपलब्धता के कारण इसमें देरी हुई। जिसे अब जल्द से जल्द बनाने की मांग की।

उन्होंने मंत्री को विस्तार से जानकारी दी कि जिला तरनतारन से नए पासपोर्ट के लिए लगभग 600 आवेदन प्रतिदिन अमृतसर पासपोर्ट सेवा केंद्र में आते हैं। वहां भी स्टाफ की कमी के कारण लोगों का समय, पैसा और आने-जाने का समय बर्बाद होता है। दूसरा, लोगों को छह महीने तक पासपोर्ट नहीं मिलता। गिल ने मंत्री को ऑफर दिया कि अगर आपके विभाग के पास वित्तीय फंड की कमी है तो मैं एमपी एलएडी फंड से ग्रांट देने को तैयार हूं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button