BJP State President cp joshi
BJP State President cp joshi

भाजपा सरकार में विकास के अभूतपूर्व काम हुए- सीपी जोशी

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार काे दौसा और टोंक जिले के दौरे पर रहे। सीपी जोशी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा जयपुर से दौसा के लिए एक साथ रवाना हुए। दौसा जाते समय विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और भारत माता जी जय, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए। संगठनात्मक बैठक के दौरान झुंझुनू के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संगठनात्मक बैठकों में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी दिनों में पार्टी ने जो कार्यक्रम तय किए है उन्हें लेकर रचना बनाई और व्यापक रूप से उन कार्यक्रमों को करने का निर्णय लिया। सीपी जोशी ने कहा कि इसी महीने 21 तारीख को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले का कोई भी संत, मठ, मंदिर, आश्रम ऐसा नहीं बचे जहां हम गुरु का सम्मान करने नहीं पहुंचे। 26 तारीख को कारगिल विजय दिवस के दिन शहीद और शहीद परिवारों को सम्मानित करने का काम करें, 28 तारीख को मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ पर भाजपा को विजय दिलाने वाले बूथ नेतृत्व का सम्मान करें और एक पेड मां के नाम लगाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के अभूतपूर्व काम हुए है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ के हर घर पर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और इन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें।

Also read this: सावन माह में बाबा विश्वनाथ धाम में अचूक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी

इस दौरान दौसा में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, वरिष्ठ नेता व मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री व देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा माैजूद रहे।

टोंक जिले की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी, निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, देवली उनियारा से प्रत्याशी विजय बैसला, जिला प्रमुख सरोज बंसल, अतर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुबह जयपुर से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुलाकात की और बजट में प्रदेश और चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र को दी गई सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया।