बड़ी खबर
-
शपथ लेने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने संभाला पदभार, ये नेता रहे मौजूद
जयपुर. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को ही सीएम भजनलाल शर्मा सीएमओ पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार संभाल लिया. इस दौरान उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने के लिए उनके साथ…
Read More » -
सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर शुक्रवार को भी जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अपराह्न दो…
Read More » -
ताजमहल की खूबसूरती को भी मात देगी अयोध्या में बनने वाली देश की सबसे बड़ी मस्जिद, काबा के इमाम रखेंगे नींव
अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण लगभग 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है. पूरे मंदिर निर्माण को कंप्लीट…
Read More » -
अयोध्या में रामायण मेला शुरू हुआ, अनूप जलोटा और मालिनी अवस्थी देंगे प्रस्तुति
अयोध्या: भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में बीते 41 वर्षों से अनवरत आयोजित होने वाले रामायण मेले का परंपरागत रूप से उद्घाटन गुरुवार को किया गया. श्री राम जन्मभूमि…
Read More » -
संसद की सुरक्षा में चूक का मामला, मास्टरमाइंड ललित झा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मामले की…
Read More » -
राजस्थान: नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज, होंगे मोदी-नड्डा शामिल
जयपुर। भजनलाल शर्मा शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह…
Read More » -
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है, बोले सीएम योगी
आजमगढ़/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है और यह शत-प्रतिशत जमीन पर…
Read More » -
लखनऊ: बसपा नेता अफजाल अंसारी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. वर्ष 2007 के गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त निलंबित कर दिया है. गैंगस्टर मामले में सजा होने के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता को रद कर दिया गया था. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से अब बसपा नेता अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता बहाल कर दी जाएगी. संसद सदस्यता बहाल होने के बाद अफजाल अंसारी लोकसभा के मौजूदा सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने संसद सदस्यता की बहाली का आदेश सशर्त दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अफजाल अंसारी न तो लोकसभा में वोट डाल सकेंगे और न वह किसी प्रकार के भत्ते के हकदार होंगे. बस सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे. ये आदेश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की पीठ ने दिया है. न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि बहुमत के फैसले से उनकी राय अलग है और उन्होंने अंसारी की अपील खारिज कर दी है. गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर के एक मामले में चार साल की सजा सुनाई थी, जिस पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने गाजीपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव न कराने की भी बात कही है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब एक बार फिर अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता बहाल हो जाएगी, जिससे फिर से वे सांसद बन जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की दोष सिद्धि और सजा के खिलाफ आपराधिक अपील का निपटारा इलाहाबाद हाईकोर्ट 30 जून 2024 तक करे. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के 10 सांसद जीतने में सफल हुए थे. लेकिन, गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट से 29 अप्रैल 2023 को अफजाल अंसारी और उनके भाई मऊ से पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी पर फैसला सुनाया था, जिसमें अफजाल अंसारी को 4 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माना लगाया था. वहीं, मुख्तार अंसारी को 10 वर्ष की सजा सुनाते हुए 5 लाख का जुर्माना लगाया था. एमपी एमएलए कोर्ट से सजा का ऐलान होते ही अफजाल अंसारी को गाजीपुर जिला जेल में बंद कर दिया गया था. इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली गई. हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी को जमानत तो दे दी. लेकिन, हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी को सजा पर कोई राहत नहीं मिली. जमानत मिलने के बाद अफजाल अंसारी जेल से बाहर आए और सजा के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचका डाली थी, जिसमें अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. एमपी एमएलए कोर्ट से अफजाल अंसारी को चार साल की सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद कर दी गई थी. इसके बाद बसपा के नौ सांसद बचे थे. हाल ही में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में अमरोहा से सांसद दानिश अली को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी के आठ सांसद ही रह गए थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है. लिहाजा, अब फिर से पार्टी के नौ सांसद हो गए हैं. बसपा के साथ ही अंसारी परिवार के लिए यह बहुत बड़ी राहत है.
लखनऊ: बसपा नेता अफजाल अंसारी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. वर्ष 2007 के गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त निलंबित…
Read More » -
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बम बांधते समय हुआ ब्लास्ट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
प्रयागराजः इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को हॉस्टल के एक कमरे में अचानक बम फटने से 2 छात्र गंभीर रूप…
Read More » -
कांग्रेस का आरोप, संसद की सुरक्षा में चूक के मामले के तथ्यों से ध्यान भटकाना चाहता है बीजेपी का आईटी प्रकोष्ठ
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संसद की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ तथ्यों से ध्यान भटकाना…
Read More »