मनोरंजन

आमिर खान के बाद अब रणवीर सिंह और एआर रहमान भी करेंगे आईपीएल के फिनाले में परफॉर्म

हाल ही में खबर आई थी कि आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फिनाले में करेंगे। आईपीएल का समापन गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानी 29 मई को होने जा रहा है। वहीं इससे ठीक पहले इसे लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

आईपीएल का फिनाले और भी खास होने वाला है। एक तरफ जहां फिनाले में आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज करेंगे। वहीं अब मैच के फिनाले में रणवीर सिंह और म्यूजिक सेंसेशन एआर रहमान भी इसमें धुंआधार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। आईपीएल 2022 की पूरी क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ 45 मिनट की हो सकती है। जिसमें रणवीर सिंह और एआर रहमान दोनों अपनी दमदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं इस फिनाले में आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का प्रोग्राम पहले से ही तय है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिनाले मैच की फर्स्ट इनिंग के दूसरे टाइम आउट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस दौरान आमिर आईपीएल के समापन समारोह को होस्ट भी करेंगे। अद्वैत चन्दन निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी लीड रोल में हैं और यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button