मनोरंजन

अटपटी हरकतों वाले ओरी ने इस बार तोड़े सारे रिकॉर्ड! पहन ली अनन्या पांडे की शॉर्ट बैकलेस ड्रेस, गुस्से में बोलीं एक्ट्रेस- अभी उतारो

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी वायरल होने से नहीं बच पाता है। एक ओर नेट पर चीजें पोस्ट की जाती हैं और दूसरी ओर उसे देखने और शेयर करने वालों की भीड़ लग जाती है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे और सभी स्टारकिडस् के करीबी दोस्त कहे जाने वाले ओरी नजर आए। हमेशा अपने अटपटे और अजीबोगरीब अवतार से लोगों को हैरत में डालने वाले ओरी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी लोगों को कम ही उम्मीद थी। हमेशा अनोखे स्टाइल, कपड़ों और फोन कवर के साथ दिखने वाले ओरी ने इस बार जो किया उसने अनन्या पांडे को भी गुस्सा दिला दिया। एक्ट्रेस और उनकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग इसे देखने के बाद बस यही कह रहे हैं कि अब ये लड़का और क्या करके मानेगा।

वायरल हुआ ये वीडियो

सामने आए वीडियो में ओरी और अनन्या पांडे एक कमरे में दिख रहे हैं, जहां बेड के एक छोर पर अनन्या पांडे बैठी हैं तो वहीं दूसरे छोर पर ओरी क्विल्ट ओढ़ कर लेटे हैं। इसी बीच अनन्या उनसे कहती हैं कि ओरी मेरी कपड़े अभी उतारो। इसके बाद ओरी झट से क्विल्ट हटाते हैं और चिड़चिड़ाते हुए बिस्तर से बाहर आकर दूसरे कमरे की ओर जाते दिखाई देते हैं। इस दौरान अनन्या चेहरे पर सरकास्टिक वाली हंसी भी हंसती हैं। इस दौरान ओरी एक मल्टी कलर की शॉर्ड बैकलेस ड्रेस में नजर आते हैं। इसके साथ वो मौचिंग बैग लिए भी दिखते हैं। यही वो ड्रेस है जिसको लेकर अनन्या भड़की हैं और उन्हें कपड़े उतारने को कह रही हैं।

ओरी को नहीं पड़ता कोई फर्क

ओरी पूरी तरह से वीडियो में किसी लड़की की तरह तैयार नजर आते हैं। उनका रूप न सिर्फ आपको हंसाएगा, बल्कि हैरत में भी डाल देगा। ओरी ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और वो ऐसे फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए दुनिया की कोई परवाह नहीं की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर आप सोचके है कि मैं अजीब हूं तो मैं खुद को नहीं बदलने वाला हूं।’ इस पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आने लगे हैं और इन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

लोगों का रिएक्शन

ओरी के इस वीडियो को देखने के बाद अनन्या पांडे की मां ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने हंसी वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। कमेंट सेक्शन में एक और शख्स ने लिखा, ‘इस ड्रेस के लिए आप बने हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ओरी अनन्या की ड्रेस में खुद अनन्या से भी बेहतर दिख रहे हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘हे भगवान! क्या आप असली हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डिटेलिंग का पूरा ध्यान रखा है, मैचिंग बैग भी है।’ बता दें, ओरी फिल्मों में काम तो नहीं करते लेकिन फिल्मी सितारों के साथ नजर आते हैं और अंबानी परिवार के भी काफी करीब हैं। वो फेमस बिजनेमैन के बेटे हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों इंफ्लूएंसर्स की दुनिया में छाए हुए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button