उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी: लखनऊ में बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाया कोहराम, मेज और कुर्सियों को रौंदती हुई ढाबे में जा घुसी

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ढाबे में जा घुसी है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग ढाबे में बैठकर अपना खाना खा रहे थे और अचानक ये स्कॉर्पियो कार उसमें घुस गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के अहिमामऊ इलाके में मौजूद एक ढाबे में स्कॉर्पियो कार ने तांडव मचाया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि ये बेकाबू कार टेबल-कुर्सियों को रौंदती हुई ढाबे में घुस गई।

इस दौरान ढाबे में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये हादसा रात के वक्त हुआ।

हालही में सड़क पर स्टंट करने के दौरान कई लोग हुए थे घायल

लखनऊ में हालही में बाइकर्स गैंग का हंगामा दिखाई दिया था। ये बाइकर्स, लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर स्टंट कर रहे थे और खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे। इनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस दौरान कुछ बाइकर्स की बाइक आपस में ही भिड़ गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

बता दें कि हर साल देश में हजारों युवा रोड एक्सीडेंट की वजह से अपनी जान गंवाते हैं, फिर भी इस तरह की खबरों को देखकर लगता है कि ऐसी लापरवाही करने वाले युवाओं में न ही कानून का खौफ है और न ही अपने जीवन को बचाने के लिए कोई गंभीरता है।

ऐसे में जब रोड एक्सीडेंट में किसी की जान जाती है तो मृतक का पूरा परिवार बिखर जाता है। किसी एक की गलती की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ती है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button