उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से ज्यादा तो गांधी परिवार कराह रहा’, केशव मौर्य ने कसा तंज, राहुल को बताया हल्का नेता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान से ज्यादा तो गांधी परिवार ‘कराह’ रहा है।

पाकिस्तान की फ़िक्र ज़्यादा करते हैं राहुल

केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “लोकसभा में विपक्ष के हल्के नेता राहुल गांधी को भारत की चिंता कम, पाकिस्तान की फ़िक्र ज़्यादा रहती है। तभी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान से ज्यादा तो गांधी परिवार ‘कराह’ रहा है।”

भारतीय सेना का बार-बार अपमान

उन्होंने पोस्ट में कहा “भारतीय सेना का बार-बार अपमान कांग्रेस इसलिए करती है, ताकि पड़ोसी भाईजान पाकिस्तान को खुश किया जा सके।” मौर्य ने कहा, “दरअसल, सत्ता की बेदख़ली ने कांग्रेस की मति मार दी है, इसलिए वह दुनिया के ऐसे भ्रमित नेताओं की ओट (आड़) लेने को मजबूर है जो अपने बयानों पर स्थिर नहीं रहते हैं। अपने गांधी जी की तरह वह भी अस्थिर चित्त वाले हैं।”

खुद को तुर्रमखां समझने वालों उड़ी नींद

उन्होंने कहा, “सच यह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के उन नेताओं की भी नींद उड़ा दी है जो अपने को तुर्रमखां समझते थे।”

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने हाल के दिनों में गांधी परिवार पर अपने हमलों को तेज कर दिया है, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। केशव मौर्य ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखे और कई बार व्यक्तिगत हमले किए हैं।

नेशनल हेराल्ड मामला और “गुलामी” का आरोप

इससे पहले केशव मौर्य ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए था। उन्होंने कहा था है कि कांग्रेस पार्टी “गांधी परिवार के गुलामों की तरह” काम कर रही है और देश का संविधान सभी के लिए बराबर है। अप्रैल 2025 में दिए एक बयान में उन्होंने कहा, “नेशनल हेराल्ड मामले में बहुत बड़ा घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कांग्रेस के शासनकाल में ही शुरू हुई थी। जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।”

इनपुट-भाषा

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button