मनोरंजन

पायल रोहतगी के फैंस के लिए होली की खुशखबरी, संग्राम सिंह ने किया शादी का ऐलान

होली के एक दिन पहले ट्विटर पर शादी का अनाउंसमेंट करके एक्ट्रेस पायल रोहतगी के बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने पायल और उनके फैंस को होली का तोहफा दे दिया है. उन्होंने ट्वीट करके ये खुशखबरी दी कि बस! अब कुछ ही महीनों में ये दोनों पति–पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे. ट्विटर पर संग्राम सिंह ने कहा कि पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं. हम दोनों एक जैसे हैं. हर कपल की सोच और उनका रहन–सहन एक जैसा होना चाहिए. हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी लेकिन दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे.

यहां देखें उनका ट्वीट

अर्जुन पुरुस्कार विजेता संग्राम सिंह ने ये भी कहा कि वो इस साल रेसलिंग में वापसी कर रहे हैं और बहुत ही जल्द दुबई में मैच खेलनेवाले हैं और पायल लॉकअप शो में चली गई हैं. इस वजह से शादी टल गई और अब संग्राम सिंह के जन्मदिन यानी की 21 जुलाई के करीब दोनों शादी कर लेंगे.

रिएलिटी शो में हुई थी मुलाकात

आपको बता दे कि पायल और संग्राम एक दूसरे से रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया में मिले थे. इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे हालांकि इस रिएलिटी शो को देखने में कोई नहीं कह सकता कि दोनों एक-दूसरे में इंट्रेस्टेड हैं. पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले भी पायल संग्राम को मिल चुकी थीं. एक बार की बात है वो दिल्ली से आगरा जा रही थीं. हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई तब वहां से गुजर रहे संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की थी.

8 साल से हैं एक साथ

हाईवे की मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे का फोन नंबर भी शेयर किया था लेकिन कभी फोन नहीं किया. रिएलिटी शो के बाद ही दोनों एक दूसरे के करीब आए. दोनों ने साथ-साथ फिल्म भी की. नाम था ‘वेलेंटाइंस नाइट’, फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन रिश्ता आज भी सुपरहिट है. इसके बाद फिलहाल ये जोड़ी 8 साल से एक दूसरे के साथ है. पायल ने ‘प्लान’, ‘रक्त’, ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. संग्राम को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ वालों ने शो में आने का आग्रह किया था. इसके अलावा, दोनों ने साल 2015 में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भी भाग लिया था और इस वक्त संग्राम अपना पूरा सपोर्ट पायल को दे रहे हैं उन्हें लगता हैं कि पायल में लॉक अप शो को जीतने की पूरी काबिलियत है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button