उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी कैबिनेट पर BJP की बैठक में हुआ फैसला, दो डिप्‍टी CM बनाने पर भी बनी सहमति

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार-2 का शपथ ग्रहण समारोह 21 मार्च के बाद होना तय माना जा रहा है और इसके लिए विधायक दल की बैठक 22 तारीख को आयोजित की जा सकती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 23 या 24 को राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है. फिलहाल राज्य में नई सरकार के गठन से पहले बीजेपी ने पर्यवेक्षक के तौर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व सीएम को उप पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. जिनकी मौजूदगी में राज्य में नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी की उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल सदस्यों के नाम तय हो गए हैं. वहीं राज्य के विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय किए गए. बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य योगी कैबिनेट में फिर से उपमुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं दिनेश शर्मा को भूमिका में बदलाव किया जा सकता है. दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बैठक हुई. वहीं इस बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी के 36 उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दी गई.

सबका साथ सबका के फार्मूले पर होगा कैबिनेट का गठन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बनने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल के पहले चरण में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नामों आलाकमान ने अपनी सहमति दे दी है. इसमें सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग की सभी प्रमुख जातियों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. वहीं योगी कैबिनेट में पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के फार्मूले को लागू किया जाएगा.

22 मार्च को हो सकती है विधायक दल की बैठक

राज्य में योगी सरकार 02 के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 21 मार्च के बाद आयोजित किया जा सकता है. क्योंकि राज्य के विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का 21 मार्च अंतिम दिन है. लिहाजा 22 तारीख को विधायक दल की बैठक हो सकती है और उसके बाद 23 या 24 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.

नड्डा से मिले अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. ये भी चर्चा है कि दोनों ही दलों से दो-दो मंत्री योगी कैबिनेट में बनाए जाएंगे. अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने गुरुवार को जेपी नड्डा से मुलाकात की. चर्चा है कि दोनों नेताओं ने नई कैबिनेट में अपेक्षित प्रतिनिधित्व के साथ महत्वपूर्ण विभाग की भी मांग की.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button