देशबड़ी खबर

कल प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी AAP, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा था कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।

एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में मंगलवार को विशेष कानून-व्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें कहा गया, “नई दिल्ली क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी वाहन को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों के सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग व कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।”

इन रास्तों से ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट

एडवाइजरी में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोलचक्कर, जिमखाना डाकघर गोलचक्कर, तीन मूर्ति हाइफा गोलचक्कर, नीति मार्ग गोलचक्कर और कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर से यातायात का मार्ग बदला जाएगा। पुलिस ने अनुरोध किया कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग पर जाने से बचें। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले सप्ताह गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। (इनपुट- भाषा)

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button