अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बृजभूषण सिंह को लगा बड़ा झटका: अब अयोध्या में नहीं कर सकेंगे 5 जून को जनचेतना रैली, जानें वजह

अयोध्या। पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह को अयोध्या में बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने उनकी 5 जून को रामकथा पार्क में होने वाली जनचेतना रैली पर रोक लगा दी है। बता दें कि बृजभूषण ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्या में रैली कर शक्ति प्रदर्शन करने का मन बनाया था।

उन्होंने इसके लिए संतों का समर्थन लेते हुए 11 लाख लोगों को आमंत्रित किया था। हालांकि रामकथा पार्क में डेढ़ से दो हजार लोगों की ही भीड़ इकट्ठा हो सकती है। बुधवार देर शाम अयोध्या के सर्किट हाउस में अयोध्या जिला प्रशासन और बृजभूषण शरण सिंह के बीच लंबी वार्ता के बाद उन्हें रैली की अनुमति नहीं मिली। सोशल मीडिया के जरिए कैसरगंज के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनचेतना रैली स्थगित करने की खुद सूचना दी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button