देशबड़ी खबर

पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं की मांग को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन

2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं के विरोध के मामले को लेकर जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि हमने आज आंदोलन का आगाज किया, अब इसे और आगे लेकर जाएंगे। सरकार जिस तरह का व्यवहार कर रही है, ये लोकतंत्र का अपमान है। हम इस विषय को विधानसभा में निश्चित तौर पर उठाएंगे।

राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि शहीद परिवारों के मामले में सरकार उनके साथ खड़ी हैं। भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है… अगर इस मामले में मुझे किसी से भी बात करने की जरूरत पड़ी तो मैं करूंगा। मैं मुख्यमंत्री जी से भी बात करूंगा। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार (10 मार्च) को डिटेन कर लिया था, हालांकि चोट के कारण उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button