देशबड़ी खबर

आफत की बारिश: दरभंगा में अस्पताल बना तालाब, कई वार्ड हुए जलमग्न, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी

दरभंगा। बिहर के दरभंगा में हो रही तेज बारिश से जहां एक तरफ लोगों ने राहत की सांस ली है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बता दें कल देर रात से हो रही तेज बारिश ने दरभंगा नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल के रख दी है। तेज बारिश से नगर निगम सहित उसके ज्यादातर वार्ड जलमग्न हो गए हैं। सभी वार्डों की सड़कों पर 1 से 2 फीट पानी भर गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल DMCH भी तालाब में तब्दील हो गया है।

बता दें उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के आपातकालीन विभाग, औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग स्त्री रोग विभाग सहित पूरा परिसर पानी से जलमग्न हो गया है। जलभराव की वजह से इलाज वहां कराने पहुंचे मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ जलभराव होने के कारण नाले का गंदा पानी आपातकालीन विभाग, औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग सहित कई वार्डो में घुस गया है।

वहीं दूसरी तरफ कई घरों में तो नाली का गंदा पानी घुस गया। स्थानीय लोग निगम प्रशासन से पंप लगा कर पानी निकासी की गुहार लगा रहे है। दरभंगा के कई घरों में पानी घुस गया है। देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण घरों में दो फीट पानी भर गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button