देशबड़ी खबर

Google मना रहा है बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, बनाया खास एनिमेटेड Doodle

नई दिल्ली। विश्वविख्यात सर्च इंजन व अमेरिकी कंपनी गूगल रविवार को दुनिया में प्रख्यात बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है। गूगल ने मनमोहक एनिमेशन के माध्यम से अपने होमपेज पर बबल टी की लोकप्रियता के लिए एक इंटरैक्टिव डूडल गेम पेश किया है।

बबल टी एक प्रकार का पेय पदार्थ है जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान बहुत सारे प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया था। कोरोना के समय से ही यह ट्रेंड कर रहा है। आज कोई भी व्यक्ति सभी गूगल के इंटरैक्टिव टूल डूडल के जरिए डिजिटल बबल टी की सुविधा पा सकते हैं। बबल टी को बोबा टी या पर्ल मिल्क टी के नाम से भी जाना जाता है। बबल टी की शुरुआत ताइवान से हुई थी। हनीड्यू, मटका, रास्पबेरी, मोचा – स्वाद कोई भी हो, फ्रूट जेली या टैपिओका से बनी कुछ चुलबुली गेंदों में मिलाना न भूलें।

पिछले कुछ ही सालों में बबल टी ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की थी। गूगल ब्लॉग पेज के मुताबिक साल 2020 में बबल टी को एक नए इमोजी के रूप में पेश किया गया था। बबल टी एक स्थानीय पेय पदार्थ था लेकिन कुछ ही सालों के अंदर इसने वैश्विक लोकप्रियता हासिल कर ली थी। बबल टी ताइवान में एक स्थानीय उपचार के रूप में शुरू हुई थी। यह पेय पदार्थ दुनिया में 21 वी सदी में फेमस हुआ है लेकिन ताइवान में यह लगभग 17 वीं शताब्दी से ही है।

डिजिटल बबल टी बनाने के लिए आपको बस गूगल डूडल पर क्लिक करना है और जिसके बाद तुरंत स्क्रीन पर एक एनीमेशन चलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद आपको अपनी खुद की बबल टी को ऑनलाइन बनाने का विकल्प मिल जाएगा। लोगों को आज इंटरैक्टिव और रंगीन गूगल डूडल में बबल टी का अपना सही कप डिजाइन करने के लिए दूध व बोबा बॉल जैसी सभी इंग्रिडीडीयेंट्स को क्लिक कर रखना होगा। बबल टी का मोर्डन वर्जन चबाने वाले बुलबुलों के साथ 1980 के दशक तक नहीं बना था।

ताइवान के लोगों ने अलग -अलग देशों मे ला कर इसकी लोकप्रियता को बढ़ा दिया है। इसलिए ही बबल टी में बदलाव जारी रहा है। दुनिया भर में बबल टी की दुकानें हैं, जो कि नए स्वाद, सामग्री और नवाचारों के साथ बबल टी को प्रयोग करना जारी रखती हैं। यह चलन पूरे एशिया में पारंपरिक चाय के रूप में फैल गया है। गौरतलब है कि बबल टी सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में भी बेहद ही लोकप्रिय है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button