उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर: जयवीर सिंह

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के 05 प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा तथा मथुरा में पर्यटन विभाग द्वारा हेलीपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इन सब हेलीपोर्ट के निर्माण होने के उपरान्त हेलीकाप्टर सेवा प्रारम्भ होने पर पर्यटकों को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ तथा मथुरा के पवित्र तीर्थ स्थल गोवर्धन प्रक्रिया, गोवर्धन तीर्थदर्शन एवं आगरा दर्शन आदि की सुविधा प्राप्त होगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन हेलीपोर्ट/हेलीपैड के अतिरिक्त लखनऊ, प्रयागराज, कपिलवस्तु स्थित हेलीपैड को पीपीपी मोड पर संचालित कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। वाराणसी, नीमसार, सीतापुर तथा अयोध्या हेलीपैड/हेलीपोर्ट को पीपीपी मोड पर संचालित कराये जाने के लिए कार्यवाही अंतिम चरण में है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनपद आगरा एवं मथुरा स्थित हेलीपोर्ट को सार्वजनिक-निजी-सहभागिता (पीपीपी) मोड पर विकसित एवं संचालित कराये जाने हेतु निजी निवेशक का चयन कर लिया गया है तथा अनुबंध हस्ताक्षरित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट सेवा प्रारम्भ हो जाने से पर्यटक कम से कम समय में अधिक से अधिक स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हेलीपोर्ट सेवा से लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही होटल एवं रेस्टोरेन्ट व्यवसायियों, टेªवल आपरेटर एवं छोटे कारोबारियों को कारोबार प्राप्त होगा। साथ ही राज्य सरकार को भी आमदनी होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button