


इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने लोगों के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बहुत जरूरी न हो तो Democratic Republic of the Congo, Uganda और South Sudan की यात्रा से बचें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति या शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैल सकती है। सरकार ने यात्रियों को सतर्क रहने, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।
अधिकारियों ने एयरपोर्ट और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।