देश

मध्यप्रदेश: जनवरी से मार्च तक 78 हजार से अधिक बच्चे कुपोषित, पहले तीन महीने का आंकड़े

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने विधानसभा में कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के पहले तीन महीनों (जनवरी से मार्च) में प्रदेश में लगभग 78 हजार बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। भोजन की कमी या अच्छे भोजन के अभाव के कारण कुपोषित बच्चे अक्सर कमजोर और खराब स्वास्थ्य वाले होते हैं।

यह बच्चों में बौनापन और कमजोरी का कारण बन सकता है और उनका वजन कम हो सकता है। भिंड जिले के लहार से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने जानना चाहा था कि क्या इस साल के पहले तीन महीनों में लगभग 78 हजार कुपोषित बच्चे पाए गए हैं।

सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी बाल स्वास्थ्य एवं पोषण मिशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस संख्या में 21,631 अति कुपोषित बच्चे शामिल हैं। सरकार के लिखित जवाब के अनुसार राज्य में सबसे अधिक इंदौर संभाग में 22,721 कुपोषित बच्चे थे। इस संभाग में अलीराजपुर और झाबुआ के आदिवासी बहुल जिले शामिल हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button