
Karnataka के एक मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लिफ्ट अचानक खराब हो गई और उसमें 9 लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन की मदद से लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लिफ्ट बीच मंजिल में अचानक रुक गई थी, जिसके बाद अंदर मौजूद लोग घबरा गए। बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तकनीकी सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



