उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न, अंतिम दिन 818 परीक्षार्थियों ने छोडी परीक्षा

बहराइचl जिले में अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षा आज सकुशल संपन्न हो गई ।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम छोटी तकिया बहराइच, मदरसा अलमर्कजुल इस्लामी दारुल फिक्र दरगाह रोड़, बहराइच एवं मदरसा जामिया गाजिया फैजुल उलूम बख्शीपुरा बहराइच का आकस्मिक निरीक्षण कर बताया कि जनपद में बिना किसी अव्यवस्था के मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गई।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने जनपद बहराइच में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में मदरसा बोर्ड की परीक्षा संपन्न होने पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सहकेंद्र व्यवस्थापको, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों बोर्ड परीक्षा में लगे सभी संबंधित कर्मचारियों एवं परीक्षार्थियों का बिना किसी अव्यवस्था के परीक्षा संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि मदरसा बोर्ड प्रथम पाली में कुल 1855 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1099 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 756 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थित 59.25 प्रतिशत रहा जबकि द्वितीय पाली में कुल 379 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 317 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इस प्रकार उपस्थित 83.64 रहाlपरीक्षा के अंतिम दिन कुल 818 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से करायी गयी । परीक्षा की शुचिता कायम रखने हेतु प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा करवायी गयी । नकलविहीन परीक्षा के लिए की जा रही सख्ती का नतीजा रहा कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष जनपद में एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button