पंजाब

विदेशों में बेहतर ज़िंदगी की दौड़ में पंजाब की महिलाओं के हो रहे शोषण को रोकने सम्बन्धी पालिसी बनाने के लिए पीड़ितों के साथ होगी 11 जून को जालंधर में विचार चर्चा : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब की महिलाओं को विदेशों में भेज कर उनके साथ हो रहे शोषण को राज्य सरकार की तरफ से गंभीरता से लिया जा रहा है। इस सम्बन्धी महिलाओं के हो रहे शोषण को रोकने के लिए राज्य सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय पॉलिसी बनाने के लिए पीड़ितों के साथ जालंधर में 11 जून को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता अधीन विचार-चर्चा की जा रही है।

और ज्यादा जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब की महिलाओं, जो विदेशों में जाने की इच्छुक्क हैं, वहां बसी हुई हैं या वापस आ चुकीं हैं, के हकों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ एजेंटों की तरफ से राज्य की महिलाओं को विदेशों में ग़ैर कानूनी ढंग से भेजने के मंतव्य के साथ नौकरी का झाँसा देने और गलत बयान बाज़ी करके उनके साथ कई तरह का शोषण किया जाता है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक राज्य स्तरीय पालिसी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी में हर तरह का शोषण भुगत चुकी महिलाओं के दुखांत को सुनने और उनके सुझावों को पॉलिसी में शामिल करने के लिए 11 जून को डिप्टी कमिशनर, जालंधर के दफ़्तर में 11.00 से 1.00 बजे तक विचार-चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री ने व्याख्या की कि महिलाओं के शोषण सम्बन्धी घटनाएँ ख़ास तौर पर अमरीका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैड, मध्य पूर्वी देश जैसे कुवैत, दुबई ओमान आदि में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बुरे व्यवहार को राज्य सरकार की तरफ से गंभीरता से लिया गया है।

मंत्री ने कहा कि एन. आर. आई व्यक्तियों/एजेंटों रिश्तेदारों के झाँसे में आकर धोखा खा चुकी महिलाओं को इस विचार-चर्चा में शामिल होने के लिए खुला न्योता दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग डिप्टी कमीशनरों की तरफ से अपने जिलों से ऐसी महिलाओं, जो विदेशों में शोषण का शिकार हुई हैं, को इस विचार चर्चा में शामिल होने के लिए पत्र भी लिखा गया है। और ज्यादा जानकारी के लिए फ़ोन नंः 0181- 2253285, 70092-39158 और सखी वन स्टाप सैंटर, जालंधर 90231-31010 पर संपर्क किया जा सकता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button