उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण पर आयोजित प्रदर्शनी में ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ ने युवाओं से किया संवाद, 200 से अधिक जेन-जी युवा बने वॉलंटियर

लखनऊ। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिखित साप्ताहिक ‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ के 1090 चौराहे पर आयोजित प्रदर्शनी में ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की टीम ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान टीम ने युवाओं को प्रदेश में बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों, विभिन्न क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलावों और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प एवं विजन से अवगत कराया।
प्रदर्शनी के दौरान युवाओं ने ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। 200 से अधिक जेन-जी युवा पंजीकरण कर फ्रेंड्स ऑफ योगी के वॉलंटियर बने। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।



