उत्तर प्रदेशप्रयागराज

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 4,02,054 परीक्षार्थी अनुपस्थित

  • -प्रथम पाली में 2,18,189 तथा द्वितीय पाली में 1,83,865 परीक्षार्थी अनुपस्थित
  • – नौ लोग दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एवं 11 नकल करते पकड़े गये

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रदेश में निर्धारित 8,753 केन्द्रों पर सकुशल प्रारम्भ हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी में पंजीकृत कुल 31,08,584 परीक्षार्थियों में से 2,17,702 तथा इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 5,640 परीक्षार्थियों में से 487 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में इंटर की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा में 25,80,544 विद्यार्थियों में से 1,83,865 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी.एन सिंह ने बताया कि आज राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी ने भारतीय म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कालेज चंदौसी में परीक्षार्थियों को आशीर्वाद दिया एवं एसएम इंटर कालेज चंदौसी का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। वहीं प्रमुख सचिव माध्यमिक ने रायबरेली के दो परीक्षा केन्द्रों एसएन शिक्षा निकेतन इंटर कालेज बाबूगंज तथा डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज सवैयाधनी का प्रथम पाली में निरीक्षण किया। साथ ही लखनऊ में नवजीवन इण्टर कालेज मोहनलालगंज का द्वितीय पाली में निरीक्षण किया।

डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली में गाजीपुर में 5, मथुरा, जौनपुर, बुलंदशहर एवं लखनऊ में 1-1 परीक्षार्थी पकड़े गये। जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इनके साथ ही गाजीपुर में सूचित नन्दन इंटर कालेज विशुनपुरा गाजीपुर के प्रधानाचार्य योगेन्द्र यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी गयी है। वहीं, हाईस्कूल में सात बालक तथा तीन बालिका तथा इण्टर में एक बालक परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गये।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button