उत्तर प्रदेशमेरठ

करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत, Meerut में DJ से 11 हजार वोल्ट की लाइन टकराने के बाद बड़ा हादसा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के भावनपुर थाना क्षेत्र में 11000 वोल्ट की लाइन से डीजे टकरा गई। करंट उतरने से लगभग एक दर्जन कांवड़िये चपेट में आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 कांवड़ियों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक घायल हैं।

यह हादसा थाना भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा राली गांव में हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक कांवड़िए जलभिषेक कर वापस घर जा रहे थे। घटना के बाद मची चीख पुकार, डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कावड़ियों ने जाम लगाकर हंगामा किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया गया। परिस्थिति के मद्देनजर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची है।

घायल कावड़ियों ने बताया कि हादसा रात 8.30 बजे के आसपास हुआ है। जब सभी कावड़िए युवक जलाभिषेक के बाद अपने गांव राली चौहान लौट रहे थे। कांवड़ियों के साथ बड़ा डीजे भी था, जो गांव के मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे इसमें करंट उतर आया। डीजे में करंट उतरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने घायलों को ट्रॉली से अलग किया। सूचना मिलने पर तत्काल डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घायलों को गंगानगर के आईआईएमटी, मेरठ के आनंद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने लगाया जाम, विद्युत विभाग की बताई गलती

मौके पर पहुंचे सीओ देवेश प्रताप चौहान ने बताया उन्हें घायल कावड़ियों ने बताया था कि उन्होंने विद्युत विभाग के जेई से कहा था कि वो कांवड़ लेकर आ रहे हैं। 11 केवी की लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर दी जाए। जेई ने कहा कि बिजली कट गई है। इसके बाद युवक कांवड़ लेकर आए। लेकिन बिजली कटी नहीं थी और हादसा हुआ है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button