उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

NDA में राजभर की वापसी, अमित शाह बोले- यूपी में गठबंधन को मिलेगी मजबूती

अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं. विपक्ष की तरह अब एनडीए ने भी अपना किला मजबूत करना शुरू कर दिया है. बड़ी खबर यह है कि सुभापा के अध्यक्ष ओपी राजभर की एनडीए में वापसी हो गई है. राजभर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद अमित शाह ने ओपी राजभर के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा कि राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि राजभर का एनडीए परिवार में स्वागत है.

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है, राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई. ओपी राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का जो फैसला लिया, मैं उनका इस परिवार में स्वागत करता हूं. राजभर के आने से यूपी में गठबंधन को मजबूती मिलेगी. शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की ओर से गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए की जा रही कोशिशों को बल मिलेगा.

अब उत्तर प्रदेश में कोई लड़ाई नहीं बची- राजभर

एनडीए में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने कहा कि मैंने 14 जुलाई को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई. हमने 2024 का चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. अब मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं सोहेलदेव समाज पार्टी, बीजेपी और दूसरे सहयोगी दल मिल गए हैं, इसलिए अब उत्तर प्रदेश में कोई लड़ाई नहीं बची है.

राजभर ने कहा कि हमारा लक्ष्य और लड़ाई एक है. साल 2024 में एनडीए के सामने कोई टिक नहीं पाएगा. उन्होंने कहा कि हमें साथ लाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button