उत्तर प्रदेशरामपुर

रामपुर में प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया, दोनों की मौत

रामपुर। किसी बात को लेकर अनबन होने पर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद गेट निवासी तालिब (25) की तैयबा (23) से किसी बात को लेकर फोन पर अनबन हो गई थी। इस पर शनिवार की रात को करीब 12 बजे तालिब ने तैयबा को घर में घुसकर गोली मार दी। बाद में अपने आपको भी गोली मारकर उड़ा दिया। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

गोली चलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर समेत कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रेमी युगल दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button