उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राम मनोहर लोहिया जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, कहा- समाजवादी आंदोलन की सबसे ज्यादा जरूरत

लखनऊ। समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लोहिया पार्क में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम यहां हमेशा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी को याद करने आते हैं। यह स्थान वो है जहां पर लगातार समाजवादी लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया जी से प्रेरणा लेने आते हैं। सपा मुखिया ने आगे कहा हमें खुशी इस बात की है कि जहां नेताजी ने हम लोगों को समाजवादी आंदोलन की विरासत दी है वहीं हम सब समाजवादियों की जिम्मेदारी बनती है कि समाजवादी आंदोलन को आगे लेकर जाएं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था समाज में खाई पैदा कर रही है। आज सबसे ज्यादा जरूरत समाजवादी आंदोलन की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके समाजवादी आंदोलन शुरू किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर दिखेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button