उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: जुलूस निकालने पर नगर पालिका अध्‍यक्ष के पति समेत 25 के खिलाफ मामला दर्ज, 11 गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से निर्वाचित शाहगंज नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष के समर्थकों द्वारा मतगणना स्थल से विजय जुलूस निकाले जाने के मामले में पुलिस ने उनके पति समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चोब सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद सपा के टिकट पर निर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष रचना सिंह के विजय जुलूस निकाले जाने पर पुलिस ने अध्‍यक्ष के पति वीरेंद्र सिंह समेत बीस ज्ञात एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्‍होंने बताया कि मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने रविवार भोर में प्राथमिकी दर्ज की। सीओ ने बताया कि शनिवार को शाम नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित रचना सिंह के समर्थकों ने पुलिस के मना करने के बावजूद विजय जुलूस निकाला। परिणाम आने के बाद पुलिस द्वारा प्रत्याशी रचना सिंह को स्कोर्ट करते हुए पुराना चौक मोहल्ला स्थित उनके आवास पहुंचाया गया।

लौटने के बाद देखा गया कि प्रत्याशी पति वीरेन्द्र सिंह बंटी के नेतृत्व में भारी भरकम विजय जुलूस घास मंडी चौक पर आ रहा है। सीओ ने बताया कि इस दौरान दहशत एवं अफरा-तफरी का माहौल रहा, लिहाजा सभी पर भारतीय दंड संहिता की उपद्रव, विधि विरूद्ध जुलूस, सार्वजनिक कार्यों में बाधा और सरकार के आदेशों के उल्लंघन समेत अन्‍य सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button