उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेलवे ने शुरू की अमृत भारत स्टेशन योजना, नई सुविधाओं के साथ शहर के मुख्य स्थान के रूप में किया जाएगा विकसित

लखनऊ। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना नाम की एक नई नीति तैयार की है। जिसमें दीर्घकालिक दृष्टिकोण से स्टेशनों के विकास और स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। साथ ही सुखद यात्रा का अनुभव देने के लिए रेल मंत्रालय ने हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोण्डा-गोरखपुर लूप लाइन पर स्थित बढ़नी स्टेशन को लगभग आठ करोड़ की लागत से नयी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जायेगा। जिसको लेकर रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बढ़नी स्टेशन के मुख्यप्रवेश द्वार का विकास और स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में फसाड व उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियॉ, यात्री उदघोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एल.ई.डी. स्टेशन नाम पट्टिकाओं का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा यात्री प्रतीक्षालय और शौचालयों का आधुनिकीकरण भी किया जायेगा। वहीं इन कार्यों को कराने के लिए रेलवे ने निविदाएं भी जारी कर दी हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button